वनांचल की जीवनरेखा सड़क पर विधायक संगीता सिन्हा का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता सुधार के दिए सख्त निर्देश।

बालोद/गुरूर_
बालोद विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा ने आज अपने विधानसभा अंतर्गत ग्राम सांकरा, नारागांव, बड़भूम से गुरूर तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक सिन्हा ने सड़क निर्माण में उपयोग किए जा रहे मटेरियल की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क का निर्माण निर्धारित स्टीमेट के अनुसार ही हो, जिसमें मोटाई और चौड़ाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण के लिए क्वालिटी कंट्रोलर की कार्य स्थल पर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्माण कार्य में पारदर्शिता और मजबूती बनी रहे। विधायक ने इस सड़क को वनांचल क्षेत्र की प्रमुख सड़क बताते हुए कहा कि यह मार्ग जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, इसलिए इसकी गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुरूर किशोर साहू, महामंत्री सुमीत राजपूत, (प्र.) महामंत्री शादिक अली, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष बालोद नरेंद्र सिन्हा, शहर अध्यक्ष अंचल साहू, सेक्टर प्रभारी बल्ला कुंजाम, पूर्व जनपद सदस्य कुलेश्वरी रूपेंद्र गावड़े, युवा नेता हिमांशु लावत्रे, सरपंच कोवाची, उपसरपंच जगन्नाथ साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *