
ब्यूरो चीफ रतन कुमार
दुर्ग। कोनारी–चंदखुरी मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें लूना सवार एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मालवाहक बोलेरो पिकअप वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए लूना को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क से उतरकर पास के खेत में जाकर पलट गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुराहल है । पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। आरोपी चालक की तलाश जारी है और आगे की विवेचना की जा रही है।

