“भाजयुमो का जनसंपर्क अभियान तेज: ‘टिफिन पर चर्चा’ से मजबूत हुए रिश्ते”

ब्यूरो चीफ रतन कुमार

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा जिले में सेवा और जनसंपर्क के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में जेवरा सिरसा मंडल में “गांव चलो बस्ती चलो” अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अभियान के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और बस्ती-बस्ती पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से ग्रामीण परिवारों और श्रमिकों से मुलाकात कर उन्हें मिल रहे लाभ और उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा समाधान हेतु आश्वस्त किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘टिफिन पर चर्चा’ रहा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर एक साथ बैठे और भोजन साझा किया। इस सामूहिक भोज ने सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया, साथ ही कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाया।
कार्यक्रम के अंत में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, सरपंच धनेश नागवंशी, भाजयुमो जिला महामंत्री विनय सेन, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, मंडल अध्यक्ष शीतल साहू, मंडल महामंत्री भोला कुंभकार एवं हेमलाल साहू, उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, जितेंद्र साहू, गुलाब साहू, दिलीप वर्मा, अखिलेश सिंह, समर पवार, नितेश सिंह, प्रवीण यादव, वेद साहू, सिद्धार्थ रावत, भावेश ढलानी, आकाश सिंह, सानू वर्मा, दीपक पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *