
भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए वैशाली नगर मंडल की कमान रतन कुमार को सौंप दी है। उन्हें मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने रतन कुमार पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व में प्रचार-प्रसार मंत्री, मंडल महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रतन कुमार के नेतृत्व में वैशाली नगर मंडल में संगठनात्मक गतिविधियां और तेज होंगी तथा अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जा सकेगा।
नियुक्ति के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।
