
भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
जारी सूची के अनुसार विभिन्न पदों पर युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी। जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि नई टीम युवाओं के बीच पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि कार्यकारिणी में अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है, ताकि संगठन में ऊर्जा और नवाचार बना रहे। आने वाले समय में युवा मोर्चा द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया है।


