छत्तीसगढ़/ बालोद/ गुरुर/ विशेष रिपोर्ट_
बालोद जिले के गुरुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तोषण कामड़े निवासी बोरिदकला के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना पुरूर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गुरुर के अनुविभागीय अधिकारी (SDM) के समक्ष पेश किया। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।
इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी आक्रोश देखा जा रहा है।
भाजपा मंडल महामंत्री अजेंद्र साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि मामले की शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री तक भी की जाएगी, ताकि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
पुरूर थाना में मामूली धारा लगाकर आरोपी को गुरुर एसडीएम के समक्ष किया पेश।
प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

