विनोद नेताम

बालोद/गुरुर/ विशेष रिपोर्ट_

भाजयुमो का पुरूर थाना में प्रहार “देश के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”
बालोद। सोशल मीडिया की आड़ में देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। बालोद जिले के गुरुर विकासखंड में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा महामंत्री अजेन्द्र साहू के नेतृत्व में पुरूर थाना पहुंचकर जोरदार लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
यह शिकायत किसी सामान्य विरोध का हिस्सा नहीं, बल्कि देश की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा का सशक्त संकल्प है। शिकायत में साफ तौर पर कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए प्रधानमंत्री के खिलाफ घटिया और शर्मनाक पोस्ट वायरल करने वाला व्यक्ति न सिर्फ कानून का उल्लंघन कर रहा है, बल्कि पूरे देश का अपमान कर रहा है।
भाजपा के कद्दावर युवा नेता अजेन्द्र साहू ने दो टूक शब्दों में कहा कि
“लोकतंत्र में आलोचना का स्वागत है, लेकिन अश्लीलता और अभद्रता को अभिव्यक्ति की आज़ादी का नाम देना सीधा-सीधा अपराध है। देश के सर्वोच्च पद पर बैठे प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य है।”

उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में मांग रखी कि ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका भी सराहनीय रही। जिस तत्परता, सजगता और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता के साथ उन्होंने इस मामले को उठाया, वह निश्चित रूप से युवाओं के लिए एक उदाहरण है। यह कदम साबित करता है कि जब बात देश के सम्मान की हो, तो भाजपा कार्यकर्ता सबसे आगे खड़े नजर आते हैं।

गुरुर जनपद सदस्य महिला एवं बाल विकास विभाग सभापति संध्या अजेंद्र साहू ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए। दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
अब निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं,क्या इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई कर ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगाम कसी जाएगी, या फिर कानून का डर खत्म होने दिया जाएगा?

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed