विनोद नेताम
(Raipur Desck)
छत्तीसगढ़/राजनांदगांव/विशेष रिपोर्ट_
पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई के साथ घटी घटना को लेकर राजनांदगांव प्रेस क्लब में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए। प्रेस वार्ता के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब एक पद्मश्री प्राप्त महिला ही सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष
संगीता सिन्हा ने कहा कि पद्मश्री फूलबासन बाई के साथ घटी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जब समाज सेवा के क्षेत्र में देशभर में सम्मानित महिला ही सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।
उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर मजबूत और प्रभावी व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता बताई।
प्रेस को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई।
इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेड़िया, विधायक हार्षिता स्वामी बघेल, पूर्व महापौर हेमा देशमुख तथा पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर मौजूद रहीं।
नेताओं ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को ठोस और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि प्रदेश की हर महिला खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

