विनोद नेताम
छत्तीसगढ़ | बालोद | गुरुर
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के गुरुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर साहू के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान नवनीत फ्रेंड्स क्लब की ओर से जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी को सप्रेम आकर्षक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह ने आयोजन को खास बना दिया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और तालियों के साथ अपने नेता का स्वागत किया।
अपने संबोधन में चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रही है और संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर साहू ने अपने संबोधन में कहा कि जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी का मार्गदर्शन संगठन के लिए ऊर्जा का काम करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने नवनीत फ्रेंड्स क्लब द्वारा किए गए सम्मान को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है और संगठन में आपसी एकजुटता मजबूत होती है। किशोर साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
इस दौरान गुरुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर साहू,ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री सादिक अली, विधायक प्रतिनिधि टिकेश्वर (गोलू)साहू ब्लॉक कांग्रेस युवा नेता हिमांशु लावत्रे, अंकुश देवान, सोनू लोहले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। स्वागत समारोह को संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का बड़ा संदेश माना जा रहा है।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

