भिलाई। कैलाश नगर वार्ड 21 में सड़क अतिक्रमण को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आरोप है कि मोहम्मद हामिद द्वारा 30 फीट चौड़ी सड़क पर लगभग 10 फीट तक अतिक्रमण करने की तैयारी की गई, जिससे आम जनता के आवागमन में गंभीर समस्या उत्पन्न होने की आशंका है।
मामले की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता टैक्स इसलिए देती है ताकि उन्हें मूलभूत सुविधाएं और सुगम सड़क मिल सके, न कि अतिक्रमण और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़े।
शिकायतकर्ता राज कपूरी साव एवं नीरज कुमार जया चौरासे ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। वहीं युवा मोर्चा की ओर से नितेश सिंह और रतन कुमार ने स्पष्ट कहा कि यदि सड़क पर कब्जे की कोशिश नहीं रोकी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
स्थानीय नागरिकों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर आम जनता के अधिकारों की रक्षा की जाए।

