बोहारा स्कूल में बवाल: संकुल प्रभारी भगत पटेल के तबादले की मांग तेज, ग्रामीणों और पंचायत ने DEO को सौंपी शिकायत।

छत्तीसगढ़/बालोद/ गुरुर/ विशेष रिपोर्ट_

प्राथमिक शाला बोहारा में पदस्थ संकुल प्रभारी भगत पटेल के खिलाफ ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। पंचायत एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए उनके तत्काल तबादले की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संकुल प्रभारी द्वारा शाला विकास समिति की राय और निर्णयों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के संचालन और विकास से जुड़े मामलों में समिति को विश्वास में लेने के बजाय मनमाने ढंग से कार्य किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार मामले को आपसी स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मजबूर होकर पंचायत और ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक और प्रशासनिक माहौल बनाए रखने के लिए संकुल प्रभारी का स्थानांतरण आवश्यक हो गया है। वहीं अब सभी की नजर जिला शिक्षा विभाग पर टिकी है कि शिकायत की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।
ग्रामीणों का साफ कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed