
भिलाई, सत्यम यादव रिपोर्टर।
घासीदास नगर वार्ड क्रमांक 23 स्थित अटल आवास की गली नंबर 1 में खड़ी एक हीरो डेस्टिनी स्कूटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग के हवाले कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, स्कूटी क्रमांक CG 07 CU 5741 की मालिक रानू बाई, निवासी भिलाई हैं। बताया जा रहा है कि स्कूटी आवास के बाहर खड़ी थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसमें आग लगा दी। आग लगने से वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
स्थानीय छाया पार्षद निखिल सोनी ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी की जल्द पहचान कर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
— सत्यम यादव, रिपोर्टर
