एग रोल के ठेले से पत्रकारिता तक, फिर सलाखों के पीछे पहुंचा ‘आज भिलाई’ चैनल संचालक

Oplus_131072

भिलाई। सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल “आज भिलाई” का संचालन करने वाले सागर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद शहर में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस के अनुसार सागर साहू के खिलाफ विभिन्न शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

इससे पहले भी वह सट्टा का नंबर बेचताथा सिकंदर के नाम से एक पुराना वीडियो भी उसकावयरल हो रहा है जिसमें वह जुआ खेलते हुए दिख रहा है

बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सोशल मीडिया अकाउंट से कथित छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्क्रीनशॉट में भूपेश बघेल के नाम से महादेव एप मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर का संपर्क नंबर मांगने का दावा किया गया था। इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया था।

इधर सागर साहू की गिरफ्तारी के के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भिलाई 3 थाना का घेराव किया और कार्रवाई पर सवाल उठाए। वहीं दूसरी ओर कई पत्रकारों एवं नागरिकों ने सागर साहू के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थीं। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया।

शहर में लंबे समय से स्वयं को पत्रकार बताकर काम करने वाले सागर साहू को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि उसके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों की पुष्टि न्यायालय में सुनवाई और जांच के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आने वाले दिनों में कई अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *