बालोद/ गुरुर :- बालोद जिला गुरुर विकासखंड के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत बागतराई में पांच दिवसीय भव्य टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
लगातार पांच दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों एवं खिलाड़ियों की चहल पहल ग्राम बागतराई में देखने को मिलेगा।

क्रिकेट प्रतियोगिता 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होने जा रहा है।
यह आयोजन मिनी स्टार क्रिकेट क्लब एवं समस्त ग्रामवासी बागतराई के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम शुभारंभ के दौरान विधायक जी स्वयं मैदान पर उतरकर क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाते दिखाई दिए।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ के मुख्य अतिथि संजारी बालोद लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा,अध्यक्षता के रूप में प्रशांत बाला बोकड़े जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस बालोद,विशेष अतिथि के रूप में शादिक अली महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर, सुमित राजा राजपूत महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर
टिकेश्वर साहू(गोलू) विधायक प्रतिनिधि, शैलेश (मोनू) ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस गुरुर,जितेंद्र यादव वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता,हिमांशु लावत्रे युवा कांग्रेस,अंकुश दीवान युवा कांग्रेस,विनय साहू, बालमुकुंद रावटे,योगेश तारम,ईश्वर मरकाम,अनीता भुनेश्वर साहू सरपंच बागतराई,सिया राम साहू उपसरपंच बागतराई की गरिमामयी उपस्थिति के साथ पांच दिवसीय भव्य टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *