ग्राम पेवरो मे चार दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह मे मुख्यथिति के रूप मे शामिल हुई।लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा।

बालोद/गुरुर :- ग्राम पंचायत पेवराे में चार दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजित किया गया,समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने स्नेहिल अभिनन्दन के लिए आयोजक समिति एवं ग्रामवासी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

आने वाले नए वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनायें बधाई दिए सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए विजेता,उपविजेता टीम को शुभकामनायें संप्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही क्रिकेट खेल के माध्यम से युवाओं मे नई ऊर्जा संचारित होती है खेल ही एक ऐसा माध्यम जिससे शारीरिक मानसिक ऊर्जा का संचार होता है,युवाओं को खेल के साथ साथ समाजिक सांस्कृतिक,धार्मिक आयोजनों मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और ग्राम,समाज राष्ट्र हित मे अपनी सहभागिता प्रदान करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच राजाराम किशोर,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश (मोनू) ठाकुर,टिकेश्वर साहू,अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज खिलेश्वर केहरी,शहर अध्यक्ष युवा कॉंग्रेस गुरुर अंकुश दिवान, हिमांशु लावत्रे, रूपराम साहू, ग्राम पटेल भूपेश गंजीर, पारस हिरवानी,मुकेश हिरवानी सहित समस्त पंच गण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या मे शामिल हुए।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed