बालोद/ गुरुर :- स्व डारन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय गुरूर में बीए, बीएससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विभिन्न विषयों के प्रायोगिक परीक्षा की तिथि निर्धारित हो गई है।

जिसमें 7 जनवरी को बीएससी प्रथम सेमेस्टर DSC रसायन शास्त्र, बीएससी तृतीय सेमेस्टर DSE रसायन शास्त्र, 8 जनवरी को बीएससी प्रथम सेमेस्टर DSC, GE वनस्पति शास्त्र, बीएससी तृतीय सेमेस्टर DSE वनस्पति शास्त्र, 9 जनवरी को बीएससी तृतीय सेमेस्टर DSC रसायन शास्त्र, 10 एवं 12 जनवरी को बीए तृतीय सेमेस्टर DSC भूगोल, 11 जनवरी को बी एस सी तृतीय सेमेस्टर DSC भौतिक शास्त्र, 15 जनवरी को बी एस सी प्रथम सेमेस्टर DSC, GE प्राणीशास्त्र, बी एस सी तृतीय सेमेस्टर DSE प्राणीशास्त्र, 17 जनवरी को बी एस सी तृतीय सेमेस्टर DSC वनस्पति शास्त्र निर्धारित की गई है। सभी प्रायोगिक परीक्षा में समस्त नियमित एवं प्रायवेट छात्र छात्राओं को प्रायोगिक सामग्री के साथ सम्मिलित होना अनिवार्य है। परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने पर छात्र की स्वयं की जिम्मेदारी होगी। विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के सूचना पटल और वेबसाइट पर देखी जा सकती है। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के एल रावटे ने दी।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *