विश्वविद्यालय परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन 25 जनवरी तक।

छत्तीसगढ़/ बालोद/गुरुर_
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के अंतर्गत स्व डारन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय गुरूर में विश्वविद्यालयीन वार्षिक परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले  स्नातक अंतिम वर्ष बीए, बीएससी, बीकॉम के रेगुलर एवं प्रायवेट छात्र छात्राएं तथा स्नातक द्वितीय वर्ष बीए, बीएससी, बीकॉम के भूतपूर्व एवं पूरक छात्र छात्राएं विश्वविद्यालय के पोर्टल पर 25 जनवरी तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाईन आवेदन की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेज के साथ महाविद्यालय में जमा करना होगा।अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना का अवलोकन किया जा सकता है। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो के एल रावटे ने दी।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *