लगभग बीस हजार रूपये तक के खतरनाक कड़े गुरूर पुलिस ने लोगो से किये जप्त।

विनोद नेताम

छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर/विशेष रिपोर्ट_
पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल बालोद के मार्ग निर्देशन पर गुरूर थाना प्रभारी सुनिल तिर्की के नेतृत्व में अपराध की हर संभावना को खत्म करने हेतू मेला मंडई के भीतर घुमने वाले युवाओं से लगभग बीस हजार रूपये तक की कड़े जप्त।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य के भीतर में इन दिनों मड़ाई मेला का भंयकर सीजन चल रहा है और यह सिलसिला बरसों से चली आ रही है। बता दे की खरीफ फसल की कटाई पूरा करने के बाद सूबे के भीतर में मौजूद अन्नदाता किसान अपनी मेहनत के अनूरूप अपनी कामयाबी पर जश्न मनाते है और इसी जश्न का नाम है मंडाई।
खैर अमृतकाल के इस दौर में नशापान का चलन पहले की अपेक्षा काफी बढ गया है।जिसके चलते आये दिन मेला मंडाई में लडाई झगडा की खबर मिलती रहती है।इस दौरान पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाए रखने में बहुत तकलिफो का सामना करना पडता है।

गुरुर थाने में जप्त किए गए कड़ा(चूड़ा)

इस बीच आजकल के युवापीढी नशे की आगोश में आकर भंयकर से भंयकर अपराध को कारित करने से भी बाज नही आ रहे है।परिणाम स्वरुप मेला मंडाई के भीतर चाकूबाजी से लेकर हथियार से हमला आम बात बन चुकी है। वंही युवापीढ़ी हाथ में पहनने वाले कड़े का भी इस्तेमाल हथियार के तौर पर करने लगे है।हालांकि गुरूर पुलिस कड़े से होने वाले अपराध लेकर पहले से ही सचेत है और मुस्तैद है। जिसके चलते थाना क्षेत्र के भीतर होने वाली मेला मंडई में कड़े पहनने वाले युवाओं से बडी संख्या में कड़े जप्त करने में कामयाबी हासिल की है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *