छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर_
निवर्तमान अध्यक्ष तामेश्वर साहू ने स्वागत भाषण देते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष किशोर साहू को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में सभी के भरपूर सहयोग,स्नेह और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुरुर के नवनियुक्त अध्यक्ष किशोर साहू ने अपने नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान के भरोसे और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी कांग्रेसजनों से आगामी कार्यक्रमों के लिए सहयोग करने का अपील किया और कहा की ब्लॉक कांग्रेस के मुखिया बनना मेरे लिए गर्व और कर्म का विषय है और इस कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को संघर्ष और चुनौती से लड़ने की ताकत विरासत मे मिली है अभी हम विपक्ष मे है लेकिन हमारे कार्यकर्ता पूरी हौसले के साथ जानविरोधी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक राज्य मे एक मजबूत संगठन के लिए पहचाने जाती है मै विश्वास दिलाता हु की सभी वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से सभी कार्यकर्ता के सहमति से जो सुझाव विचार आएगा उसको अपना कर संगठन के मजबूती के लिए कार्य करूंगा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पंचायत स्तर पर जनसंपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करने की साजिश को आमजनता तक पहुंचाने आगामी दिनो मे कार्ययोजना बना गांव गांव पहुंचेंगे इतनी बड़ी संख्या मे आज उपस्थित होकर आप सबने जो आशीर्वाद स्नेह प्रदान किया इसके लिए मै आप सभी का आभारी हु आगे भी इसी तरह से आप सबका साथ और आशीर्वाद मुझे मिलेगा ये विश्वास करता हु आप सबका आशीर्वाद ही मेरे लिए लिए सबसे बड़ी पूंजी होगी।

अन्य वक्ताओं ने भी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को बधाई देते हुए मनरेगा बचाओ संग्राम में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अपने विचार रखे।
विधायक संगीता सिन्हा ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष किशोर साहू को बधाई देते हुए संगठन मे सभी कार्यकर्ताओ का तालमेल बिठाकर संगठन के मजबूती के कार्य करने का आग्रह किया है जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बधाई देते हुए सभी वरिष्ठ के मार्गदर्शन ले कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन मे कार्य कर कांग्रेस के रीती नीति को आम जन तक पहुंचाने की बात कही आभार प्रदर्शन जीतेन्द्र यादव ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा,दाऊ केशरी चंद्राकर,महामंत्री शादिक अली,भूपत साहू,महामंत्री सुमीत राजपूत,संजय चौधरी,चोवा राम साहू,भगवान दास मंचूरिया,जितेंद्र यादव,दिनाराम चेलक, केदार देवांगन,पाल सिंह भुआर्य,धनुष साहू गोलू साहू, यशवंत पूरी गोस्वामी,कमलेश श्रीवास्तव,अंचल साहू,युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े,जनपद सदस्य अजीत कुंजाम, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोनु ठाकुर,रूप साहू,अंकुश दिवान,महिला कांग्रेस अध्यक्ष राज श्री छत्रिय, लता सोनबेर, महिमा साहू, जनपद सदस्य कौशिल्या चंद्रवशी, कुलेश्वरी गावड़े, तुलेश सिन्हा,हिमांशु लावत्रे,समस्त सरपंच गण, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,जोन अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एवं समस्त कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपस्थित रहे।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

