कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली द्वारा बिछाए गये आईईडी विस्फोट में लगभग 12 जवान हुये घायल,रायपुर में ईलाज जारी।

विनोद नेताम/ विशेष रिपोर्ट_
छत्तीसगढ़/बस्तर/बीजापुर
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शनिवार शाम रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुँचे,जहाँ उन्होंने बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल पुलिस जवानों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना।उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की जानकारी ली और जवानों के परिजनों से चर्चा कर उन्हें ढांढस बंधाया।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा घायलों से मिलने पहुंचे हॉस्पिटल।

घटना बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में हुए आईईडी ब्लास्ट।

लगभग 12 जवान इसके चपेट में आए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने घायल जवानों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि शासन-प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जवानों के बेहतर व समुचित उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि नक्सल विरोधी अभियान में तैनात जवान अदम्य साहस और समर्पण के साथ देश-प्रदेश की सुरक्षा कर रहे हैं, उनका त्याग अतुलनीय है।

ज्ञात हो कि 25 जनवरी को कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में एक के बाद एक छह आईईडी विस्फोट हुए थे, जिनकी चपेट में आकर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के 12 जवान घायल हो गए थे।

घटना के बाद सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, जहाँ निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी है। इनमें से छह जवान स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज हो चुके हैं,जबकि शेष जवानों की स्थिति में भी लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *