तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बचाया।छाया पार्षद निखिल सोनी व स्थानीय युवक विकास प्रसाद की बहादुरी से टली बड़ी अनहोनी।

रतन ठाकुर (संवादाता)
छत्तीसगढ़/दुर्ग/भिलाई/ विशेष रिपोर्ट _
गुरु घासीदास नगर वार्ड क्रमांक 23 में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक महिला ने आत्महत्या की नीयत से तालाब में छलांग लगा दी।

• घटना लगभग रात्रि 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

• निखिल सोनी एवं उनके साथियों की सूझबुझ से बची महिला की जान।

• सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

• स्थानीय और पुलिस वालो की समझाईस के बाद परिवारजनों को सौंपा।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे छाया पार्षद निखिल सोनी ने बिना देर किए साहस का परिचय देते हुए बचाव कार्य शुरू किया।

इस दौरान उनके साथ स्थानीय युवक विकास प्रसाद भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे और दोनों ने मिलकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभाला।

महिला को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक पूछताछ के बाद उसके घर-परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
क्षेत्रवासियों ने निखिल सोनी और विकास प्रसाद की तत्परता, बहादुरी और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक समझाइश और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed