छत्तीसगढ़/ बालोद/ गुरुर/ विशेष रिपोर्ट _
ग्राम पंचायत सांगली में जलनिकासी व्यवस्था सुधारने के लिए नालियों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत कराया जा रहा है।

विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी (VB-G RAM G), 2025 एक नया वैधानिक ढांचा है जो ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा का स्थान लेता है,और प्रत्येक परिवार को 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के काम की गारंटी देता है।
पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के दौरान गांव में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती थी, जिससे आवागमन और स्वच्छता पर प्रभाव पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए पक्की नालियों का निर्माण कराया जा रहा है।
इस निर्माण कार्य के लिए लगभग 8 लाख रूपये की राशि स्वीकृती हुई है,जिसे 15 मार्च तक इसे निर्धारित समयावधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस योजना के माध्यम से जहां ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है, वहीं गांव की स्वच्छता व्यवस्था भी मजबूत होगी। स्थानीय लोगों ने पंचायत के इस निर्णय का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे गंदे पानी की समस्या से स्थायी समाधान मिलेगा।
ग्राम पंचायत सांगली के सरपंच तुलज साहू ने बताया कि
गांव में लंबे समय से नालियों की समस्या बनी हुई थी, खासकर बरसात के दिनों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी होती थी।पंचायत ने इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए नाली निर्माण कार्य शुरू कराया है। हमारा प्रयास है कि गांव की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो और ग्रामीणों को स्थायी राहत मिले।एवं गांव के लोगों को रोजगार की सुविधा भी मिल रही है।निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
गुरुर जनपद तकनीकी सहायक भुवन साहू ने बताया कि
निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। काम में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं हो रही है। सतत निगरानी के साथ स्टीमेंट के हिसाब से कार्य पूर्ण किया जा रहा है।
गुरुर जनपद सीईओ उमेश रात्रे ने कहा कि
“ग्राम पंचायत सांगली में नाली निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है”
हमारा उद्देश्य गांव में जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से समाप्त करना और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना है। निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

