छत्तीसगढ़/बालोद/ गुरुर_
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की किसान न्याय जन सभा की शुरुआत 14 फरवरी से प्रारम्भ हुई जिसके अंतर्गत आज 20 फरवरी को जनसभा का आयोजन छत्तीसगढ़ के संजारी – बालोद विधानसभा के पलारी (सनौद) मे आयोजित कि गई और इस कार्यक्रम के अंतर्गत आम आदमी पार्टी पलारी (सनौद) ने किसानों से सीधा सम्पर्क कर किसानों और आम समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
आज जिले के अलग-अलग हिस्सों से किसान साथियों की जबरदस्त उपस्थिति ने छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के किसान विंग के प्रयासों की भरपूर हौसला आफजाई की।

कार्यक्रम में पार्टी के साथियों कार्यकर्ताओं,और पदाधिकारियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में आम आदमी पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष साउथ जोन देवलाल नरेठी,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किसान विग तारेंद्र चंद्राकर,प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर ने सभा को और सभी किसान साथियों को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में डा.भुनेश्वर कुभकार,जिला अध्यक्ष महिला विग कामता गरिया,कैलाश बंजारे जिला सचिव,श्रीराम निषाद ब्लॉक अध्यक्ष गुरुर,मुकेश,धर्मेंद्र ,हरिश गजेंद्र,रोहित साहू,रामऊराम साहू ,कार्तिक राम साहू ,भोज राम पटेल,बेनलाल निर्मकर ,कोदुराम साहू, कुबेर साहू आदि बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता और किसान भाई उपस्थित रहे।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

