गुरुर से एक नवविवाहिता मीनाक्षी भतरिया ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या।

विनोद नेताम (वरिष्ठ पत्रकार)

छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर/विशेष रिपोर्ट _

गुरुर क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है।

नवविवाहिता मीनाक्षी भतरिया उम्र लगभग 28 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वह अपने पति प्रवीण भतरिया के साथ किराए के मकान में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि प्रवीण भतरिया गुरुर तहसील के रजिस्टार ऑफिस में संविदा पद पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

मायके पक्ष के पहुंचने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने परिजनों की मौजूदगी में जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

मृतक मीनाक्षी भतरिया

गुरुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना की पूरी जानकारी पता चल पाएगा।

घटना स्थल पर गुरुर तहसीलदार हनुमंत श्याम,नायब तहसीलदार रमेश मंडावी,कंवर चौकी प्रभारी लता तिवारी,सहायक उपनिरीक्षक कुलेश्वर यादव थाना गुरुर, एवं गुरुर पुलिस की टीम जांच के दौरान मौजूद थे।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *