नशे के आगोश में लोटता हुआ छत्तीसगढ़,भाजपा के विधायकों ने ही बढ़ते हुए नशाखोरी पर सदन में पुछा आंय बांय सवाल।

विनोद नेताम

छत्तीसगढ़/विशेष रिपोर्ट_

“उडता हुआ छत्तीसगढ़ जंहा की शामे चिलम की चिता और शोले की महकती हुई रूहानी गंध में आज भी गुनगुनाते हुए कहती है कि रात के मैं सूत परेंव देशी मार के चेत नहीं हे मोला नशा बाढ गे त लीबूं चांट ले राजा लीबूं चांट ले माढहे पौवा उतारा मार ले”
एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ के भीतर में कथित रूप अवतरित भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार यूँ तो जमीनी धरातल पर खुद दावा करते हुये नजर आती है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य का सांय सांय विकास हो रहा है और बाग फल फूल रहे है।

हर तरफ तरक्की और उन्नति का बोलबाला है।
वंही दूसरी ओर सत्ताधारी पार्टी से ही तालुक रखने वाले बांकी विधायकगण ही अब छत्तीसगढ़ सरकार की सांय सांय सुशासन का आंय बांय पोल खोल रहे है।

अब ऐसे में जरा सोचिये किसी भी सरकार के लिए अपने ही साथियों का मुश्किल के समय में साथ नहीं मिलना यह कितना दर्दनाक होता है यह बात छत्तीसगढ़ सरकार से तालुक रखने वाला हर जिम्मेदार मंत्री जानता है।

बावजूद इसके जब सरकार की विफलता का गुनगान उनके ही पार्टी से तालुक रखने वाले वरिष्ठ विधायक कर रहे हो तब ऐसे में सरकार की दलील को आम जनता किस हिसाब से देखे यह एक बड़ा सवाल है।
“दाल में काला या फिर पुरी दाल काली है  दया कुछ तो गडबड है”।

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन ध्यानाकर्षण में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ के भीतर में नशीले पदार्थों की अवैध खरीदी बिक्री का मुद्दा उठाते हुए अपने ही भाजपा सरकार के द्वारा संचालित होने वाली प्रशासनिक गतिविधियों असफल बताया है।

हालांकि गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रशासन की फेल होने के आरोप को सिरे से नकार दिया। लेकिन भाजपा विधायक अजय चंद्राकर कंहा रुकने वाले थे,ऐसे में उन्होंने कहा कि रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में नशा से जुडा हुआ एक से बढ़कर एक मामले सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के भीतर में एक पुलिस आरक्षक की नशा की बिक्री कर रहा है। ऐसे में सोचिए जरा जब रक्षक ही भक्षक बन कर समाज को नशे की लत में डालेगा तब क्या होगा।आज प्रदेश भर के भीतर में नशे के कारण जगह जगह अपराध बढ़ रहा है।

जिसे रोकने में प्रसासन विफल दिखाई दे रहा है।अजय चंन्द्राकर के प्रश्नों पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने ने कहा कि यह आप सही नहीं है कि प्रशासन फेल है विभाग संकल्पित है और लगातार कार्रवाई की जा रही है जो भी बदमाश या अपराधी ऐसा कृत्य कर रहे हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है रायपुर के टिकरापारा में आरक्षक पर कार्रवाई हुई है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed