ग्राम पंचायत परसुली के पूर्व सरपंच झालेन्द्र सिन्हा ने अपनी माता सुमित्रा देवी सिन्हा के स्वर्गवास पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला परसुली के सभी बच्चों को जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी और बालदेवो भव: के पवित्र भावों के साथ न्योता भोज कराया।
इस आयोजन पर शाला परिवार एवं शाला प्रबंधन समिति परसुली ने शुभ धन्यवाद प्रेषित की।
उक्ताशय की जानकारी प्राथमिक शाला प्रधान पाठक प्रहलाद कुमार साहू ने दी।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

