छत्तीसगढ़/बालोद/दुर्ग/विशेष रिपोर्ट_
(Chhattisgarh junction) दुर्ग उप वन मंडल अधिकारी, दुर्ग के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो वाहनों पर कार्यवाही किया है जिसमें से एक Tata 709 जिसे पुलगांव डिपो में रखा गया है
इसी कड़ी में दूसरी कार्यवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी धमधा के नेतृत्व में अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक वाहन को जप्त किया गया।
मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 6982/09 दिनांक 01.03.2026 दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

जप्त वाहन को आगे की जांच एवं प्रक्रिया हेतु परिक्षेत्र कार्यालय कुम्हारी डिपो लाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेज के लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।
जांच के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में लकड़ी पाई गई, जिसके संबंध में चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
वन विभाग ने मौके पर ही वाहन को जब्त कर लिया और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जब्त की गई लकड़ी का मूल्यांकन किया जा रहा है।
उप वन मंडल अधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध कटाई और परिवहन पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है तथा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वन अपराध की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

