विनोद नेताम
नई दिल्ली/देश दुनिया की विशेष खबरें
(Chhattisgarh junction)अलावे दुनिया के किसी देश के जहाज को जाने पर मार डुबाने की चेतावनी। भारत को भी इसमे शामिल समझिए।
ईरान वह देश है जिसने कई दशकों तक OIC ( ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कंट्रीज) में भारत के ख़िलाफ़ आने वाले प्रस्तावों को, लगातार ध्वस्त किया।
ईरान वह देश है जिसने कई साल, भारत को सस्ता और रुपयों में तेल दिया। भुगतान की व्यवस्था बैन होने के कारण पेमेंन्ट नही हुए, तो भी तेल देना जारी रखा।
ईरान था, जिसने आपको चाबहार पोर्ट दिया। अफगानिस्तान में जब आपकी कोई पकड़ नही थी, तब ईरानी सम्पर्को से आप अपने हित साधते रहे।
उस देश के लीडर की नृशंस हत्या पर आप चुप्पी साधे बैठे रहे। संताप और सांत्वना तक का ट्वीट तक करने में फट गई। उपर से उसके द्वारा आत्मरक्षा में किये गए हमलों की भर्त्सना करते फिर रहे हैं।
उस हमले वाले युद्ध के मिनटों पहले, आप हमलावर देश में घुसकर मंत्रणा करते पकड़े गए।
आप रूस से रिश्ते बिगाड़ चुके हैं।
एक एक कर सारे पड़ोसी देशों से बिगाड़ चुके है। फोकटिया दादागिरी ने पाकिस्तान, नेपाल, लंका, मालदीव, अफगान, भूटान, म्यांमार, बंगलादेश सब चीन की गोद मे भेज दिये। अब ईरान भी उसकी गोद मे बैठकर, आपको अपना दुश्मन चिन्हित कर चुका है।
यह सब किया आपने,
ट्रम्प का दरबारी बनने के लिए।
अपने चवन्नी छाप मूर्ख समर्थक वर्ग के सामने, खुद की एंटी इस्लामी छवि मजबूत करने के लिए।
अमरीका, इजराइल यह युद्ध हारेंगे।
पीछे हटेंगे। लेकिन खुद को सम्हाल लेंगे।
लेकिन आपकी साख हर फोरम पर मिट चुकी है। अब अंतराष्ट्रीय राजनय में फुटबॉल, सह चूं चूं का मुरब्बा बनकर, जगह जगह लात खाते और दांत निपोरते फिरेंगे।
अर्थव्यवस्था, व्यापार और स्ट्रेटजिक इंपोर्टेंस..हर चीज में आपको मूल स्थान पर वापसी के लिए एक नया चेहरा, नया रेजीम, और उसके कम से कम 10 बरस लगेंगे।
मुझे इस मूर्ख रेजीम से शिकायत नही।
क्योकि यह चुना हुआ है।
मुझे शिकायत उन बेवकूफों से है, जो इन बकवासी जोकरों के ग्रुप में मसीहा तलाश रहे थे। और हर क्षेत्र में अक्षमता, कमतरी, और फटेहाल डिजास्टर देखने के बावजूद, धुर बेशर्मी से इनके समर्थन में खड़े है।
मार्क माई वर्ड्स, ऐसा एक एक शख्स,
भारत माता का गुनहगार है।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

