बालोद/पुरूर विशेष रिपोर्ट_
(Chhattisgarh junction) छत्तीसगढ़ के बालोद जिला के पुरूर क्षेत्र स्थित एक राइस मिल में बीते दिनों दर्दनाक हादसा हो गया।

यहां चावल के ढेर में दबने से लगभग 38 वर्षीय एक महिला कर्मचारी ग्राम कुम्हारखान निवासी केसर बाई ठाकुर उक्त राइस मिल में विगत दो वर्षों से काम कर रही थी। जिसकी मौत हो गई, उनके पति लेखराम ठाकुर भी इसी राइस मिल में काम करता है। घटना के बाद राइस मिल में काम कर रहे अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद क्या हुआ
सहकर्मियों ने तुरंत चावल हटाकर महिला को बाहर निकाला।
तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

(प्रतीकात्मक चित्र)

जानकारी के अनुसार महिला कर्मचारी राइस मिल में काम कर रही थी। इसी दौरान चावल भंडारण वाले हिस्से में अचानक चावल का ढेर खिसक गया और वह उसके नीचे दब गई। कुछ समय तक महिला के दिखाई नहीं देने पर सहकर्मियों को शक हुआ।
बताया जा रहा है कि राइस मिल के एक मशीन टापा में चावल की आवक कम होने पर कर्मचारियों ने आसपास खोजबीन शुरू की। काफी देर तक महिला के नहीं मिलने पर जब कर्मचारी चावल के ढेर के पास पहुंचे तो घटना का पता चला। इसके बाद चावल हटाकर महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
राइस मिल में हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रारंभिक तौर पर घटना को दुर्घटना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed