विनोद नेताम (वरिष्ठ पत्रकार)छत्तीसगढ़

देश विदेश की मुख्य खबरें_
(Chhattisgarh junction)एक तरफ होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास हुए हमले में स्काईलाइट जहाज पर सवार 3 भारतीय नाविक मारे गए।

जिनमें कप्तान आशीष कुमार और दलीप सिंह भी शामिल हैं. अपने ही नागरिकों की मौत के बाद भी पीएम मोदी की तरफ से न संवेदना का एक शब्द, न कोई स्पष्ट बयान!
दूसरी तरफ भारतीय नौसेना के अंतरराष्ट्रीय अभ्यास मिलन 2026 में हमने ईरान की नौसेना के जहाज इरिसदेना को मेहमान बनाकर बुलाया था। वही जहाज जब वापस लौट रहा था तो उस पर हमला हुआ, जहाज नष्ट हो गया और कई नौ सैनिक मारे गए।
जिसे आपने अपने यहां मेहमान बनाकर बुलाया, उसके साथ घर जाते समय ऐसी त्रासदी हो जाए और भारत सरकार की ओर से कोई ठोस आवाज भी न उठे, यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
अब तक प्रधानमंत्री की ओर से न दुख प्रकट किया गया है, न युद्ध रोकने की कोई अपील सुनाई देती है, न ही इस हमले के खिलाफ स्पष्ट विरोध।
अमेरिका और इज़राइल की नीतियां पूरे क्षेत्र को युद्ध की आग में धकेल रही हैं और उसके असर हमारे नागरिकों तक पहुंच रहे हैं।
देश के प्रधानमंत्री से कम से कम इतना तो अपेक्षित है कि वे अपने नागरिकों के लिए बोलें, युद्ध के खिलाफ आवाज उठाएं और अपने यहां आए मेहमानों पर लौटते समय हुए हमले के खिलाफ भी स्पष्ट रुख रखें।
लेकिन फिलहाल सबसे धमाकेदार आवाज़ उस ‘चुप्पी’ की है, जिसे ओढ़ कर क़ायरता ख़ुद ब ख़ुद घोषित हो रही है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed