विनोद नेताम वरिष्ठ पत्रकार

छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर/विशेष रिपोर्ट_

गुरुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 स्थित सामुदायिक भवन में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बाद क्षेत्र में गंदगी की समस्या बढ़ती जा रही है। यहां शादी, छट्टी सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन तो किया जाता है, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद निकलने वाला कचरा और गंदा पानी सीधे भवन के बाहर फेंक दिया जाता है।

शादी-समारोह के बाद साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं, वार्ड में फैल रही गंदगी और बदबू।


स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यक्रमों के बाद बचे हुए खाने-पीने के अवशेष, प्लास्टिक और अन्य कचरा भवन के आसपास ही डाल दिया जाता है। वहीं बर्तन धोने और अन्य कार्यों से निकलने वाला गंदा पानी भी बाहर बहा दिया जाता है, जिससे वार्ड की गलियों में गंदगी फैल जाती है।
वार्डवासियों के अनुसार कई बार इस समस्या को लेकर शिकायत भी की गई, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। गंदे पानी और कचरे के कारण आसपास बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत से मांग की है कि सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित करने वालों के लिए साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था अनिवार्य की जाए, ताकि वार्ड में फैल रही गंदगी से लोगों को राहत मिल सके।
इस संबंध में नगर पंचायत सीएमओ श्रीनिवास पटेल से बात करने पर उन्होंने कहा कि इस समस्या को अगले दिन सफाई कर्मचारियों को भेज कर साफ सफाई एवं गंदे पानी के रोकथाम के लिए उचित समाधान व्यवस्था करने की बात कही है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed