विनोद नेताम वरिष्ठ पत्रकार

छत्तीसगढ़/बालोद/विशेष रिपोर्ट_


बालोद। ग्राम भेंगारी, नागाडबरी एवं सोहतरा में आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय मां कर्मा जयंती महोत्सव इस बार सिर्फ परंपरा का उत्सव नहीं रहा, बल्कि विकास की नई इबारत लिखने का सशक्त मंच बन गया। इस भव्य आयोजन में जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन माननीय श्री तोमन साहू की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी।
नागाडबरी में वादे नहीं, काम का लोकार्पण!
पिछले वर्ष की गई घोषणा को जमीन पर उतारते हुए उपाध्यक्ष तोमन साहू ने नागाडबरी में टीन शेड निर्माण का विधिवत लोकार्पण किया। साथ ही गांव के सर्वांगीण विकास को गति देते हुए मैदान समतलीकरण और गली सीमेंटीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा कर ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष की मुस्कान बिखेर दी।
भेंगारी को मिला समरसता का तोहफा
ग्राम भेंगारी में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समरसता भवन निर्माण की घोषणा की गई। यह भवन आने वाले समय में गांव की सामाजिक धड़कन बनेगा।
सोहतरा में 15 लाख की बड़ी सौगात
सोहतरा के मंच से उपाध्यक्ष तोमन साहू ने अपने उद्बोधन में 15 लाख रुपये की लागत से टीन शेड निर्माण की घोषणा कर विकास की नई लकीर खींच दी। यह घोषणा ग्रामीणों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं रही।

जनता के नेता, विकास के प्रतीक
पूरे आयोजन के दौरान तोमन साहू का आत्मीय व्यवहार, जमीन से जुड़ी सोच और ताबड़तोड़ घोषणाएं इस बात का प्रमाण रही कि वे सिर्फ नेता नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास पुरुष बनकर उभर रहे हैं।
मां कर्मा जयंती के इस पावन अवसर पर जहां एक ओर परंपरा और संस्कृति का उत्सव मनाया गया, वहीं दूसरी ओर विकास के नए आयाम भी स्थापित हुए और इस परिवर्तन के केंद्र में रहे तोमन साहू।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed