विनोद नेताम वरिष्ठ पत्रकार
रायपुर/बालोद/विशेष रिपोर्ट _
बालोद,अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि जिला प्रशासन बालोद ने प्लास्टिक मुक्त (सिंगल यूज प्लास्टिक) ग्राम पंचायत अभियान हेतु प्रथम चरण अंतर्गत 12 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत जनपद पंचायत बालोद क्षेत्र अंतर्गत ओरमा, देवीनवागांव, झलमला एवं सिवनी, जनपद पंचायत गुरूर क्षेत्र अंतर्गत पेण्डरवानी एवं अरकार, जनपद पंचायत गुण्डरदेही अंतर्गत कांदुल, कुरदी एवं मोंगरी, जनपद पंचायत डौण्डी अंतर्गत खैरवाही एवं गुजरा तथा जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा अंतर्गत दुधली को प्लास्टिक मुक्त (सिंगल यूज प्लास्टिक) ग्राम पंचायत हेतु चयन किया गया है।
कौशिक ने बताया विगत दिनों उक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों के साथ बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

