छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर/विशेष रिपोर्ट_

गुरुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली कई ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ पंचायतों में सचिव और सरपंच की मिलीभगत से फर्जी बिल लगाकर सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, जिन कार्यों का जमीनी स्तर पर कोई अस्तित्व नहीं है, उन्हें कागजों में पूरा दिखाकर भुगतान निकाला जा रहा है।

निर्माण कार्य, मरम्मत और अन्य विकास योजनाओं के नाम पर अपने परिचित के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये की निकासी की बात सामने आ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में सब कुछ पूर्ण बताया जा रहा है।इससे साफ संकेत मिलता है कि कागजों में विकास दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed