विनोद नेताम वरिष्ठ पत्रकार

छत्तीसगढ़/विशेष रिपोर्ट_
सखी भौजी तो खूब ही कमात हे,”भैय्या राजा खाए जावत हे”
छत्तीसगढ़ में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। एक तरफ लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर पसीना बहा रहे हैं, तो दूसरी तरफ सरकार के जिम्मेदार मंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं जो जले पर नमक छिड़कने जैसा है।
हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का एक बयान सामने आया है, जिसमें वे कहती नजर आ रही हैं कि “कठिनाई से जीवन सरल होता है”। सवाल यह उठता है कि क्या महंगाई, बेरोजगारी और रसोई गैस के बढ़ते दाम अब ‘सरल जीवन’ का नया फॉर्मूला बन चुके हैं?

महंगाई पर ‘ज्ञान’, जनता पर बोझ,प्रदेश में गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। कई घरों में अब गैस सिलेंडर ‘जरूरत’ नहीं, बल्कि ‘लक्ज़री’ बनता जा रहा है। ऐसे हालात में जब जनता राहत की उम्मीद करती है, तब जिम्मेदार मंत्री का यह बयान लोगों के जख्मों पर मरहम नहीं, बल्कि तंज जैसा महसूस होता है।
‘अच्छे दिन’ या ‘कठिन दिनों’ का ट्रेलर?
जनता के मन में सवाल उठना लाजमी है,क्या सिलेंडर के बढ़ते दाम ही ‘अच्छे दिन’ का संकेत हैं?
क्या चूल्हा बुझने के बाद भी लोगों को ‘अच्छे रिजल्ट’ का इंतजार करना चाहिए?
जमीनी हकीकत यह है कि लोग आज बुनियादी जरूरतों के लिए जूझ रहे हैं। रसोई गैस, जो हर घर की आवश्यकता है, अब आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है।
नसीहत नहीं, समाधान चाहिए
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि सरकार के प्रतिनिधियों को अब जुमलेबाजी से बाहर निकलकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। जनता को ‘प्रेरणा’ नहीं, ‘राहत’ चाहिए।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को यह समझना होगा कि जनता ने उन्हें भाषण देने के लिए नहीं, बल्कि समस्याओं का समाधान करने के लिए चुना है।
जनता का धैर्य जवाब दे रहा है
आज हालात यह हैं कि आम आदमी महंगाई से त्रस्त है, और सरकार की ओर से मिलने वाला ‘ज्ञान’ उसकी परेशानी को और बढ़ा रहा है।
यदि समय रहते इस पर गंभीरता से चिंतन नहीं किया गया, तो यह असंतोष आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed