बालोद/गुरुर_
फागुनदाह में आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस एवं ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में जनपद सदस्य गुरूर हेमंत गुरु, भाजपा मंडल पुरूर के महामंत्री यदीप साहू, उपाध्यक्ष होमशंकर साहू, कार्यक्रम प्रभारी प्रहलाद साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पुरूर के अध्यक्ष अजय साहू, ग्राम पंचायत फागुनदाह के सरपंच मोतिम मरकाम, उपसरपंच माधव श्री संत (शक्ति केंद्र संयोजक) सहित तुलाराम साहू, मनोहर साहू, साहू समाज के अध्यक्ष बंसीलाल श्री संत, रामकृष्ण साहू, अशोक साहू, तोषण मरकाम, अरुण साहू, पूर्णानंद साहू, माखन ठाकुर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण माताएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां सभी ने एकजुट होकर पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

