कोचवाही शक्ति केंद्र में ‘ग्राम चलो बस्ती चलो’ अभियान की गूंज, लाभार्थियों से सीधे संवाद में उतरे मंडल अध्यक्ष

बालोद / पुरूर / मिर्रीटोला
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘ग्राम चलो बस्ती चलो’ अभियान के तहत कोचवाही शक्ति केंद्र में जनसंपर्क और संवाद का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान में भाजपा मंडल मिर्रीटोला ‘पुरूर’ के मंडल अध्यक्ष टुकेशवर पाण्डेय स्वयं शामिल हुए और क्षेत्र के लोगों से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं व योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान टुकेशवर पाण्डेय ने शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर फीडबैक लिया और उन्हें मिल रहे लाभों की जमीनी हकीकत को समझा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है।
इस मौके पर पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री संजय साहू, मीडिया प्रभारी जागेश्वर साहू सहित नरसिंग चोरमार, बाबूलाल सिन्हा, रूद्रप्रकाश साहू, गिरवर बंजरग, नरसिंग ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ने और उनकी वास्तविक स्थिति को समझने की पहल बनता जा रहा है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed