बालोद/गुरुर_
गुरुर क्षेत्र में अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धनेली स्थित शासकीय स्कूल पहुंचकर भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा मंडल के सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा दिए गए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समानता, न्याय और अधिकारों की जो नींव रखी, उसी पर आज देश आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान स्कूल परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही।

इस कार्यक्रम में गुरुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू,गुरुर भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश शर्मा,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,पूर्व गुरुर जनपद अध्यक्ष ईशा प्रकाश साहू,मंजू साहू, ताम्रध्वज यादव एवं भाजपा बूथ प्रभारियों सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

