विनोद नेताम
छत्तीसगढ़/ बालोद/ विशेष रिपोर्ट_
डौण्डीलोहारा ब्लॉक, जिला बालोद में लंबे समय से चल रही अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की गई। संगठन को लगातार स्थानीय नागरिकों एवं ग्रामीणों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि वन विभाग एवं राजस्व विभाग की जानकारी/लापरवाही के चलते खुलेआम जंगलों से लकड़ी काटकर अवैध परिवहन किया जा रहा है।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया, जहां भारी मात्रा में विभिन्न प्रजातियों की कटी हुई लकड़ी का अवैध भंडारण पाया गया। साथ ही मौके पर लकड़ी परिवहन में उपयोग किए जाने वाले वाहन एवं अन्य उपकरण भी पाए गए। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह गतिविधि संगठित तरीके से की जा रही थी।
महिलाओं का दुरुपयोग कर कार्रवाई से बचने की कोशिश
निरीक्षण के दौरान एक गंभीर तथ्य सामने आया कि अवैध लकड़ी की लोडिंग महिलाओं से कराई जा रही थी। इसका उद्देश्य यह था कि यदि किसी प्रकार की कार्रवाई हो तो महिलाओं को आगे कर प्रशासनिक कार्यवाही को बाधित किया जा सके एवं झूठे आरोप लगाकर कार्रवाई को प्रभावित किया जा सके। यह कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि महिलाओं के शोषण का भी गंभीर मामला है।

इस पूरे प्रकरण में यह सवाल उठता है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध कटाई एवं भंडारण कैसे संभव हुआ जबकि संबंधित विभागों की जिम्मेदारी निगरानी की होती है। संगठन ने इस मामले में विभागीय लापरवाही या संभावित संलिप्तता की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मौके पर उपस्थित पदाधिकारी
इस कार्रवाई के दौरान छत्तीसगढ़ीया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष श्री खोमन साहू, जिला आईटी सेल प्रभारी इमेश, श्री जितेन्द्र साहू,जेसीपी जिला अध्यक्ष गंगा निषाद,दानी साहू,डौण्डीलोहारा खंड अध्यक्ष श्री उत्तम यादव, श्री दीपक सहारे, हरिशंकर साहू,ईश्वर सोनी जी, डी देशमुख जेसीपी जिला महासचिव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
संगठन की प्रमुख मांगें
1. अवैध लकड़ी तस्करी में संलिप्त सभी व्यक्तियों की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी की जाए।
2. फरार मुख्य सरगना को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
3. जब्त लकड़ी एवं वाहनों की विधिवत जांच कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
4. संबंधित वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच हो।
5. भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निगरानी एवं स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।
6. महिलाओं का दुरुपयोग करने वालों पर अलग से कठोर कार्रवाई की जाए।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

