प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जनक लाल दूर के निर्देशानुसार जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष लता कोर्राम के नेतृत्व में मूल आदिवासियों को “वनवासी” कहे जाने के विरोध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आदिवासी समाज के सम्मान और पहचान को बनाए रखने की मांग की।

जिलाध्यक्ष लता कोर्राम ने कहा कि भारत के मूल निवासियों को आदिवासी कहा जाता है, लेकिन भाजपा और आरएसएस द्वारा लगातार “वनवासी” शब्द का प्रयोग कर आदिवासी समाज का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज विश्व का सबसे प्राचीन समाज है और उन्हें उनकी मूल पहचान “आदिवासी” के रूप में ही संबोधित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि “वनवासी” शब्द उन लोगों के लिए प्रयोग किया जाता है जो कुछ समय के लिए जंगल में निवास करते हैं। उदाहरण स्वरूप भगवान राणा 14 वर्षों के वनवास पर गए थे, इसलिए उन्हें वनवासी कहा गया, जबकि आदिवासी समाज आदिकाल से जंगलों में निवासरत है।

लता कोर्राम ने कहा कि आदिवासी समाज भगवान बिरसा मुंडा शहीद वीर नारायण सिंह और शहीद गैंद सिंह के वंशज हैं, जिनके पूर्वजों ने अंग्रेजों से संघर्ष किया था।उन्होंने आदिवासी समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करने की चेतावनी दी।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी सहित नरेंद्र सिन्हा, अमृता नेताम,भूपेश सहारे, मुरलीधर भुआर्य, राजकुमार प्रभाकर,राकेश उइके, ललित कांवरे,कमलेश श्रीवास्तव,धर्मेंद्र रामटेके,अंचल साहू,धीरज उपाध्याय, वैभव साहू,सुमित शर्मा, साजन पटेल, संतोष चौधरी,चंद्रकांत राणा,पाल सिंह भुआर्य, रोहित सागर, शैलेन्द्र ठाकुर, देवेंद्र साहू,सुनील मंडावी,लोकेश साहू,तामेश कुमार सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed