छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 29 दिसंबर से फिर अपनी मांगों के लिए तीन दिवसीय कलम बंद कर फिर उतरेंगे मैदान पर।

छत्तीसगढ़:- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 29 से 31 दिसंबर 2025 को होने वाले चरणबद्ध आंदोलन को छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ एवं छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने नैतिक एवं भौतिक समर्थन करने की घोषणा की है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के 4.50 लाख कर्मचारी 3 दिन हड़ताल पर रहेंगे।

विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ एवं छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ की नियमितीकरण की मांग जारी है। डबल इंजन की सरकार के 2 साल पूरा होने के बाद भी संविदा कर्मचारियो के लिए मोदीजी की गारंटी अधूरी होने पर संविदा कर्मचारियो की मांग अब तक पूरी नहीं की है।
“मोदी जी की गारंटी” के तहत् उल्लेखित नियमितीकरण की मांग के संदर्भ में छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ एवं छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ उक्त हड़ताल का पूरजोर नैतिक एवं भौतिक समर्थन करता है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *