शासकीय महाविद्यालय गुरुर के विद्यार्थियों ने सीखा मशरूम उगाना।

बालोद/गुरुर:- स्व.डारन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय गुरुर के वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा मशरूम कल्चर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मशरूम की खेती संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।‌

इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों ने मशरूम कल्चर तकनीक के विभिन्न चरणों जैसे कम्पोस्टिंग,स्पॉनिंग, कास्टिंग इत्यादि को स्वयं प्रयोग करके बारीकी से सीखा। साथ ही मशरूम के पोषण महत्व को भी जानने का प्रयास किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.एल.रावटे एवं प्राध्यापक गण उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.टी.एस.साहू के द्वारा किया गया।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *