छत्तीसगढ़/बालोद/गुरूर_
प्रधानमंत्री आवास योजना को 15 मार्च तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

जनपद पंचायत गुरूर क़े मुख्यकार्यपालन अधिकारी उमेश रात्रे ने आवास योजना के साथ अन्य योजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की सभी अप्रारम्भ आवास एवं प्रगतिरत आवास को 15 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को कहा साथ मे सभी आवासो के 90 दिवस पूरा करने के निर्देश दिए, योजना के क्रियान्वयन मे पारदर्शिता लाने एवं बेहतर प्रगति हेतु प्रतिदिवस निरीक्षण एवं परीक्षण करने क़े निर्देश सर्व नोडल एवं रोजगार सहायकों को दिया गया, योजना अंतर्गत कार्यरत सभी अमलो को आवास हितग्राही का यथासम्भव सहयोग करने कहा गया, इस समीक्षा मे सबसे ज्यादा लंबित वाले पंचायत नोडल एवं रोजगार सहायक को प्रगति मे सुधार लाने आवास चौपाल एवं अन्य प्रचार प्रसार क़र आवश्यक प्रगति लाने निर्देश दिए गए, जिन पंचायतो मे आवास मे प्रगति नहीं है उस पर नाराजगी जाहिर क़र 15 दिवस मे प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उक्त समीक्षा बैठक मे अन्य योजनाओं जिसमे वी बी जी राम जी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं आवश्यक दिशा निर्देश क़े प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए।
उक्त समीक्षा बैठक मे अतिरिक्त सीईओ बागड़े एवं सिरमौर, योगेश देवांगन PO VB-GRAMG, चंद्रशेखर सिन्हा तकनीकी सहायक आवास,सर्व तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

