गुरूर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता साहू ने आम बजट  को बताया विकास,उन्नति और तरक्की का बजट।

विनोद नेताम (वरिष्ठ पत्रकार)
नई दिल्ली/छत्तीसगढ़
केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा आज सदन के भीतर में प्रस्तुत की गई देश की दिशा और दशा बदलने वाला आम बजट को लेकर पूरे देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


एक ओर जंहा विपक्षी राजनितिक दल के नेता केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीता रमण जी के द्वारा प्रस्तुत की गई आम बजट को जनता विरोधी और विकास विरोधी बजट बताने पर तूली हुई दिखाई दे रही है तो वंही दूसरी तरफ सत्ताधारी राजनितिक दल से जुडे हुए सत्ताधारी नेता इस बजट को देश के विकास में मिल का पत्थर साबित होने वाला बजट करार दे रहे है।

इस कड़ी में बालोद जिले के संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुरूर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने भी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का पूरा भाषण को गंभीरता के साथ में सुना।

पूर्ण रूप से श्रवण करने के बाद जनपद पंचायत गुरूर के लोकप्रिय अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने इस बजट को जन आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए सार्वजनिक निवेश,सुदृढ वित्तीयतंत्र, कृषि – ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग और रोजगार सृजन को गति देकर आर्थिक विकास को नए दिशा देने वाला आम बजट होने की बात कही।
इस दौरान उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृढ नेतृत्व और दूरदर्शी सोंच का ही परिणाम है कि भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 7% की दर से सतत प्रगति कर रही है।

सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ तैयार यह बजट आयुष, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, जलमार्ग, हाई-स्पीड रेल, मेडिकल टूरिज्म, बायोफार्मा निवेश तथा शहरी ग्रामीण आधारभूत ढाचें के विस्तार से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में सशक्त कदम है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *