52 परियों पर किस्मत चमकाने वालो पर धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेल रहे 9 आरोपी गिरफ्तार, ताश और नगदी बरामद।

रायपुर / धमतरी / विशेष रिपोर्ट

धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के आमदी गांव में पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शराब दुकान के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से मिली थी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे सभी आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से लगभग 58 हजार रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन और ताश पत्ती सहित जुआ सामग्री बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
शेखर साहू (पिता – नजरू राम साहू), उम्र 33 वर्ष, ग्राम भानपुरी, थाना अर्जुनी जिला धमतरी
द्वारिका साहू (पिता – हिम्मत साहू), उम्र 26 वर्ष, ग्राम आमदी, थाना अर्जुनी जिला धमतरी
टिमेश साहू (पिता – छबीलाल साहू), उम्र 27 वर्ष, ग्राम आमदी, थाना अर्जुनी जिला धमतरी
सोमेश्वर पटेल (पिता – प्रेमलाल पटेल), उम्र 30 वर्ष, ग्राम पेंडरवानी, थाना गुरूर जिला बालोद
धनेश्वर चंदेल (पिता – गणेश चंदेल), उम्र 42 वर्ष, ग्राम पलारी, थाना सनौद जिला बालोद
टीकम महार (पिता – दीनदयाल महार), उम्र 33 वर्ष, ग्राम परसतराई, थाना अर्जुनी जिला धमतरी
गोकुल राम साहू (पिता – सीताराम साहू), उम्र 36 वर्ष, ग्राम परसतराई, थाना अर्जुनी जिला धमतरी
पवन कुमार सतनामी (पिता – सदा सिंह), उम्र 50 वर्ष, ग्राम पलारी, थाना सनौद जिला बालोद
भूपेन्द्र सेन (पिता – रामखिलावन), उम्र 27 वर्ष, रत्नाबांधा, थाना सिटी कोतवाली धमतरी
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed