Vinod Netam
छत्तीसगढ़/बालोद/विशेष रिपोर्ट_
एक तरफ दुनिया के कई हिस्सों में बम-बारूद और मिसाइलों की गूंज से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, वहीं अब छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से भी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय स्थित बालोद जिला न्यायालय को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी भेजे जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
बालोद की शांत फिजा में इस धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
जैसे ही न्यायालय प्रशासन को मेल के जरिए मिली इस धमकी की जानकारी मिली, कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कोर्ट परिसर को सतर्क कर दिया गया और पुलिस महकमे को तत्काल सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल की भारी तैनाती कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि धमकी भरे मेल में कोर्ट को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने और उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई हैं।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और कोर्ट परिसर की सघन तलाशी भी ली जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है कि आखिर कौन है वह शख्स जिसने न्याय के मंदिर को ही निशाना बनाने की हिम्मत की।

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।
