गुरूर कॉलेज के विदाई समारोह में शामिल हुईं विधायक संगीता सिन्हा, छात्रों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर _
विदाई समारोह के इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि गुरूर महाविद्यालय ब्लॉक का अग्रणी महाविद्यालय है ,कॉलेज का विदाई समारोह एक भावुक और यादगार पल होता है,जो सुनहरे दिनों दोस्ती,शिक्षकों के मार्गदर्शन और भविष्य की चुनौतियों का संगम है।

यह समारोह वरिष्ठ छात्राओं के सफलता की शुभकामनाओं के साथ नई यात्रा के लिए प्रेरित करता है।आप सब इस महाविद्यालय की यादें लेकर अन्य संस्थान में उच्च शिक्षा ग्रहण करने जाए तो यहां की शिक्षा व्यवस्था गुरुजनों के मेहनत को भी वहां के बच्चों और स्टाफ के साथ साझा करे ,आप सभी को आगामी परीक्षा की मंगल शुभकामनाएं ,कड़ी मेहनत ही सफलता की पूंजी है आप सब इस महाविद्यालय के साथ गुरूर के भी गौरव है आप सब पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक राजनीतिक  क्षेत्र में रुचि लेकर कार्य करे और नगर,राज्य के प्रगति में अपना योगदान प्रदान करे।
विधायक ने अभूतपूर्व स्वागत सम्मान के लिए महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर अध्यक्ष डॉ किशोर साहू,महाविद्यालय विधायक प्रतिनिधि एवं महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सादिक अली,विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत गुरूर टोमन साहू ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि टिकेश्वर (गोलू) साहू ,युवा नेता हिमांशु लावत्रे सहित महाविद्यालय के समस्त विभाग के स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed