विनोद नेताम (वरिष्ठ पत्रकार)

छत्तीसगढ़/बालोद/गुरुर/विशेष रिपोर्ट_

गुरुर जनपद पंचायत में वर्षों से जमे पंचायत सचिव, 10–15 साल से एक ही पंचायत में डटे।
बालोद जिले के गुरुर जनपद पंचायत अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में सचिव वर्षों से जमे हुए हैं। जानकारी के अनुसार कुछ पंचायतों में सचिव 10 से 15 साल से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं, जिससे व्यवस्था और पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।
बालोद जिले के गुरुर जनपद पंचायत क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई सचिव 10 से 15 वर्षों से एक ही पंचायत में अंगद की तरह जमे हुए हैं, जबकि शासन के नियमों के अनुसार समय-समय पर उनका स्थानांतरण होना चाहिए।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक एक ही पंचायत में रहने से कामकाज की पारदर्शिता प्रभावित होती है और कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो पाती। इससे पंचायत के विकास कार्यों पर भी असर पड़ने की बात सामने आ रही है।

वर्षों से जमे पंचायत सचिवों का जल्द स्थानांतरण किया जाए,ताकि पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed