हाईवे पर ‘चांदी का खेल’ बेनकाब: महासमुंद पुलिस ने 46 लाख के गहनों के साथ यात्री दबोचा।

विनोद नेताम

छत्तीसगढ़/ रायगढ़/महासमुंद/ विशेष रिपोर्ट_

NH-53 के रेहटीखोल चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, बिना दस्तावेज 18 किलो से ज्यादा चांदी बरामद।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-53 के रेहटीखोल चेक पोस्ट पर एक बस यात्री के पास से करीब 46 लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। बरामद गहनों का कुल वजन लगभग 18.590 किलोग्राम बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, ओडिशा से रायपुर आ रही ‘श्री श्याम ट्रैवल्स’ की बस को नियमित चेकिंग के दौरान रोका गया। जांच के दौरान एक यात्री के बैग पर शक हुआ, जिसके बाद तलाशी ली गई। तलाशी में तीन प्लास्टिक डिब्बों में रखे करीब 600 नग चांदी के पायल बरामद हुए।
पूछताछ में यात्री ने अपनी पहचान कटक (ओडिशा) निवासी राज किशोर शर्मा उर्फ राजू (58) के रूप में बताई, लेकिन वह गहनों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 106 के तहत चांदी के आभूषण जब्त कर लिए हैं और आयकर विभाग व राजस्व खुफिया निदेशालय को सूचना भेज दी गई है।मामले की जांच सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जारी है।
दोहराया जा रहा ‘चांदी रैकेट’?

गौरतलब है कि एक महीने पहले भी महासमुंद पुलिस ने कोमाखान क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कार से करीब 54 लाख रुपये कीमत के 21 किलो से अधिक चांदी के आभूषण बरामद किए थे। उस मामले में भी आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला था।
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक चांदी के अवैध कारोबार का कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है? पुलिस अब इस एंगल से भी जांच में जुट गई है।
ऐसे जरा सोचिये हाईवे पर बढ़ती सख्ती के बीच महासमुंद पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध कारोबार पर चोट है, बल्कि संभावित बड़े रैकेट की ओर भी इशारा कर रही है। आने वाले दिनों में इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed