विश्व मजदूर दिवस पर ‘जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान’ ने श्रमिकों का किया सम्मान, श्रीफल व उपहार देकर जताया आभार।

विनोद नेताम

छत्तीसगढ़/ धमतरी/ विशेष रिपोर्ट_

जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान द्वारा आज 1 मई को विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से श्रमिकों को श्रीफल, जूस एवं सॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति आभार व्यक्त करना था। संस्थान के सदस्यों ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ होते हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है मजदूर वर्ग देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनके परिश्रम और समर्पण के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया इस अवसर  पर श्रमिक पोखराज साहू, छगेंद मंडावी, कुशल यादव,टीकम साहू,निर्मल साहू,रामभरोसा साहू,आरती यादव,गिरजा देवी,बिंदु मंडावी एवं संस्था के सदस्य मोहनी साहू खिलेश्वर साहू भारती साहू शमीना अंजुम मंजू टेमरे रितु प्रधान दीपा गायकवाड़ उपस्थित रहे

By Amit Mandavi

अमित कुमार मंडावी बालोद, छत्तीसगढ़ आधारित अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे जमीनी स्तर की सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे Chhattisgarhjunction.in के माध्यम से अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण समस्याओं और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed